रामगढ़ में दिखा नशा और रफ्तार का कहर? सड़क दुर्घटना में दो की मौत, दो की स्थिति गम्भीर

रामगढ़। रामगढ़-पतरातू फोरलेन में चैनगड़ा गांव के समीप 09 सितंबर की शाम तकरीबन साढ़े 4 बजे एक तेज रफ्तार टाटा इंडगो कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार की रफ्तार इतनी थी कि कार सड़क में कलाबाजियां खाने के बाद दूर खेत में उतर गई। इस हादसे में हज़ारीबाग़ कटकमसांडी के रहने वाले युवक आदित्यराज और आशुतोष कुमार सिंह की मौत हो गई। वहीं उनके दो साथी अभिषेक और रिशुराज उर्फ गोलू को बेहतर इलाज के लिए रामगढ़ सदर अस्पताल से राँची रिम्स रेफर किया गया है। घटना के बाद मदद के लिए पहुंचे ग्रामीणों के मुताबिक चारों युवक नशे में धुत थे।