झारखण्ड में अबतक 3640 पुलिस पदाधिकारी और पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव

राँची। झारखण्ड राज्य में अबतक कुल 3640 पुलिस पदाधिकारी/कर्मी कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। इनमें पुलिस अधीक्षक- 03, अपर पुलिस अधीक्षक-02 पुलिस उपाधीक्षक- 14, पुलिस निरीक्षक स्तर के- 39 पदाधिकारी, पुलिस अवर निरीक्षक स्तर के- 219 पदाधिकारी, उच्च वर्गीय लिपिक स्तर के 6 पदाधिकारी, सहायक अवर निरीक्षक के स्तर के- 310 पदाधिकारी, आशु0 स0अ0नि0- 07, हवलदार- 403, आरक्षी/चालक- 2463, चतुर्थवर्गीय कर्मचारी- 118 एवं गृहरक्षक-49 संक्रमित हुये हैं।

वर्तमान में कोविड-19 से राज्य के कुल 872 पुलिस पदाधिकारी/ कर्मी संक्रमित हैं तथा 2761 पुलिस पदाधिकारी/कर्मी स्वस्थ हो चुके हैं। अभी तक पूरे झारखण्ड राज्य में कोरोना से संक्रमित कुल- 07 पुलिसकर्मियों की मृत्यु हुई है।