झारखण्ड में 1601नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि, फिर 9 की गई जान

राँची। झारखण्ड में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। यहां अब प्रतिदिन डेढ़ दो हजार नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हो रही है। संक्रमण की स्थिति का पता इस बात से चलता है कि अभी राज्य में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 56 हजार के पार हो गया। राज्य में कोरोना संक्रमण से 500 से ज्यादा मौतें भी हो चुकी है। बुधवार 09 सितंबर को रात 10 बजे तक झारखण्ड में 1601 कोरोना पॉजिटिव की पुष्टि हुई है। वहीं आज 1297 की रिकवरी हुई है। और 09 लोगो की मौत हुई है।

आज इन जिलों से मिले हैं-

बोकारो से 42 चतरा से 45 देवघर से 73 धनबाद से 43 दुमका से 09 पूर्वी सिंहभूम से 250 गढ़वा से 17 गिरिडीह 30 गोड्डा से 10 गुमला से 53 हजारीबाग से 46 जामताड़ा से 02 खूँटी से 05 कोडरमा से 11 लातेहार से 15 लोहरदगा से 13 पाकुड़ से 09 पलामू से 07 रामगढ़ से 98 राँची से 635 साहेबगंज से 21 सरायकेला से 91 सिमडेगा से 05 पश्चिम सिंहभूम से 71 है।

झारखण्ड में कुल कोविड 19 के मामले 56,897 है, सक्रिय केस 15726 है, ठीक 40659 हुए हैं और मौत 512 हुई है।

राँची से आज 635 पॉजिटिव मिला है वहीं 361 रिकवरी हुई है।

आज मौत हुई है 09 हुई जिसमें धनबाद 1, जमशेदपुर 6, रामगढ़ 1, सरायकेला 1