Jharkhand:हजारीबाग में रविवार की देर रात युवक की गोली मारकर हत्या,आज पुलिस ने शव बरामद किया,मामले की जाँच जारी है.

हजारीबाग।जिले के इचाक थाना क्षेत्र के कुरहा निवासी 30 वर्षीय राजेंद्र कुमार मेहता की रविवार की रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। हजारीबाग सदर थाने की पुलिस ने कनहरी ओवर ब्रिज के पास से सोमवार सुबह युवक का शव बरामद किया। जानकारी के मुताबिक हजारीबाग में रहकर बच्चों की पढ़ाई करवा रहा था।बताया गया कि शाम करीब 7 बजे कुछ लोग उसे बुलाकर अपने साथ लेकर गए थे। लेकिन इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। युवक के छाती और सिर में गोली लगी है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है। हत्या के कारणों की तलाश की जा रही है। हत्या के पीछे पैसे का विवाद भी बताया जा रहा है।पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।