Ranchi:4.7 टन प्रतिबंधित गोवंशीय हड्डी बरामद,संगठित गिरोह का पर्दाफाश,चार गिरफ्तार..चान्हों स्थिति एक फैक्ट्री में ले जा रहे थे..

राँची।राजधानी राँची के नामकुम थाना क्षेत्र में राँची के एसएसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित गोवंशीय हड्डी की तस्करी का पर्दाफाश किया है।इस मामले में पुुलिस ने कई खुलासे किए है।मंगलवार की रात करीब 11:15 बजे सूचना मिली कि एक ट्रक में गोवंशीय हड्डी लोड कर कांटाटोली से चान्हो भेजा जा रहा है।एसएसपी के निर्देश पर ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने राँची-टाटा रोड स्थित सिदरौल के पास घेराबंदी की, जहां संदिग्ध ट्रक को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन चालक तेज गति से भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर रामपुर चौक से पहले ट्रक को पकड़ लिया।जांच के दौरान चालक मुन्ना अंसारी ने स्वीकार किया कि ट्रक में गोवंशीय हड्डी लोड है। बाद में वजन कराने पर करीब 4.7 टन प्रतिबंधित हड्डी बरामद हुई, जिसके संबंध में कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया।

कार्रवाई के दौरान एक चारपहिया वाहन (जेएच05एन 9441) से चार व्यक्ति मौके पर पहुंचे और माल पर अपना दावा करने लगे, लेकिन कागजात नहीं दिखा सके और भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर चालक सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक आरोपी फरार हो गया। पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह एक संगठित गिरोह है, जो कांटाटोली क्षेत्र में हड्डी जमा कर विभिन्न स्थानों पर सप्लाई करता था। पुलिस ने ट्रक, कार, तीन मोबाइल फोन और भारी मात्रा में हड्डी जब्त कर ली है।पशु चिकित्सक की प्रारंभिक जांच में बरामद सामग्री को गोवंशीय हड्डी बताया गया है, जिसे विस्तृत जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा।

चान्हो स्थित फैक्ट्री भेजा जाता था हड्डी

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे सभी मिलकर एक संगठित गिरोह के रूप में काम करते हैं और चोरी-छिपे गोवंशीय हड्डी का अवैध व्यापार करते हैं।जांच में यह भी सामने आया कि हड्डी को कांटाटोली क्षेत्र में डंप किया जाता था। वहां से ट्रक के माध्यम से चान्हो स्थित फैक्ट्री भेजा जाता था। इस अवैध कारोबार में कई अन्य लोग भी शामिल हैं।

गिरफ्तार आरोपी

-मुन्ना अंसारी (चालक)
-अलताब खान
-सफाक कुरैशी
-मो. नौशाद
फरार आरोपी:
-तनवीर आलम उर्फ बाबू

error: Content is protected !!