हजारीबाग पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ 100 अधिक जगहों पर छापेमारी की,ब्राउन शुगर निगलने का प्रयास पड़ा भारी, महिला की मौत ! पुलिस की छापेमारी के दौरान मची अफरा-तफरी

हज़ारीबाग।झारखण्ड के हजारीबाग जिले में पुलिस ने अवैध नशा का करोबार करने वाले खिलाफ बड़ा अभियान चला रही है।पुलिस ने एक साथ 100 से ज्यादा जगहों पर छापेमारी की है।वहीं बड़ा बाजार थाना क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई ,जब ब्राउन शुगर के खिलाफ पुलिस की छापेमारी के दौरान एक महिला की मौत की खबर सामने आई।मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम ब्राउन शुगर की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची थी।बताया जा रहा है कि छापेमारी के दौरान कार्रवाई से बचने और सबूत मिटाने के उद्देश्य से एक महिला ने कथित तौर पर ब्राउन शुगर को अपने मुंह में डाल लिया।नशीला पदार्थ मुंह में लेने के तुरंत बाद महिला की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। पुलिस और स्थानीय लोगों द्वारा उसे आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां सूत्रों के अनुसार उसकी मौत हो गई है।इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।

इधर,हज़ारीबाग पुलिस ने छापेमारी के सम्बंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पुलिस अधीक्षक हजारीबाग के आदेशानुसार दिनांक 12/13-05-26 की रात्रि जिले में पिछले 5 वर्षों में अवैध मादक पदार्थ में शामिल अभियुक्तों तथा मादक पदार्थ का सेवन करने, खरीद बिक्री करने वाले लोगों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया।हजारीबाग पुलिस द्वारा दिनांक 12/13-05-26 की रात्रि जिले में पिछले 5 वर्षों में अवैध मादक पदार्थ में शामिल अभियुक्त तथा अवैध मादक पदार्थ का सेवन करने, खरीद बिक्री करने वाले लोगों के विरुद्ध जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षक एवं पुलिस निरीक्षक के नेतृत्व में विशेष छापामारी अभियान चलाया गया है

अभियान
–उक्त अभियान में जिले से सभी थाना प्रभारी की उपस्थिति में कुल 43 टीम गठित की गई थी –उक्त गठित टीम में 118 पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया था।
–गठित टीम के द्वारा पिछले 5 साल में अवैध मादक पदार्थ में शामिल अभियुक्त तथा मादक पदार्थ का सेवन, खरीद बिक्री करने वाले व्यक्तियों के कुल 100 ठिकानो पर छापामारी की गई l
–उक्त टीम के द्वारा छापामारी अभियान के दौरान कुल 77 संदिग्ध व्यक्तियों को थाना लाया गया एवं PR बांड पर हिदायत देते हुए छोड़ गया एवं 02 दो लोगों को 32 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा गया है, जिसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजी जा रही है।

इस प्रकार हजारीबाग पुलिस के द्वारा अवैध मादक पदार्थ शामिल अभियुक्त तथा मादक पदार्थ का सेवन एवं खरीद बिक्री करने वाले संदिग्ध व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार की जा रही है और आगे भी जारी रहेगी।साथ ही आम जनों से यह अपील भी की गई है कि आपके इलाके में अवैध मादक पदार्थ का सेवन करने, खरीद बिक्री करने तथा ऐसे कोई मनचले व्यक्तियों या वैसी जगह जहां अड्डेबाजी होती हो उसकी सूचना तुरंत अपने नजदीकी थाना को दे तत्काल उक्त सूचना का सत्यापन करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी l

error: Content is protected !!