कुख्यात अपराधी अरविंद हेम्ब्रम घायल अवस्था में पुलिस के हत्थे चढ़ा,गैंगवार में हुआ था घायल….

हजारीबाग।जिले में एक दर्जन हत्या,लूट,डकैती और रंगदारी मामलों के आरोपी कुख्यात अरविंद हेम्ब्रम इचाक पुलिस के शिकंजे में आ गया है। 20 अप्रैल को हजारीबाग के सदर प्रखंड के इचाक सीमा स्थित डंडई सेवाने नदी पुल पर हुई गैंगवार के दौरान अरविंद हेम्ब्रम को पेट में गोली लगी थी।मौके से फरार होने के बाद वह छिपकर इलाज करा रहा था। इचाक पुलिस ने उसे अपने कब्जे में लेने के बाद राँची के रिम्स में पुलिस अभिरक्षा में इलाज करा रही है। बताया जाता है कि सदर प्रखंड के सीतागढ़ा निवासी अरविंद हेम्ब्रम कुछ माह पूर्व हीं जेल से बाहर आया था और इचाक -सदर -पदमा क्षेत्र में चलने वाले जुआ अड्डे को लूटने,विकास कार्यो में रंगदारी आदि लेने का काम कर रहा था।

बताया जाता है कि उसकी गिरफ्तारी पुलिस के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है। रिम्स में उसका बेटा महेंद्र का भी इलाज चल रहा है। लक्ष्मण पांडेय गिरोह से हुए भिड़त में अरविंद की ही गोली का शिकार उसका बेटा बन गया था। वहीं लक्ष्मण पांडेय गिरोह के सरगना लक्ष्मण पांडेय अरविंद हेम्ब्रम की गोली का शिकार बना था। 20 अप्रैल की संध्या करीब पांच बजे लक्ष्मण पांडेय का शव सेवाने नदी पूल पर मिला था।

जानकारी के अनुसार मूल रुप से हजारीबाग के शहरी क्षेत्र खीरगांव सिमरा रेस्ट हाउस निवासी लक्ष्मण पांडेय राँची में रहता है और वहीं से उसने जुआ लुटने के लिए किराए पर अपराधी मंगाए थे।इसी क्रम में गुरुवार को सेवाने नदी पर पूल पर दोनों गुटों की भिड़त हो गई थी और गोलीबारी में एक की जान चली गई थी। इससे पूर्व करीब 15 लाख रुपए का जुआ भी इनके द्वारा डंडई में लूटा गया था।