सिंदूरदान से ठीक पहले दुल्हन ने किया शादी से इनकार

 

गढ़वा।जिले के रमना थाना क्षेत्र के बगौंधा में मंगलवार की रात एक शादी समारोह के दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब दुल्हन ने सिंदूरदान की रस्म के दौरान शादी करने से इनकार कर दिया। काफी देर तक दोनों पक्षों के परिजनों, ग्रामीण व जनप्रतिनिधि युवती को मनाने में जुटे रहे, लेकिन वह अपने निर्णय पर अडिग रही। अंततः बारात को बिना शादी संपन्न हुए वापस लौटना पड़ा। घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।जानकारी के अनुसार बगौंधा की पुत्री पुष्पा कुमारी की शादी गढ़वा थाना क्षेत्र के जोबरैया निवासी दीपक कुमार रवि के साथ तय थी। मंगलवार की रात बारात गाजे-बाजे के साथ पहुंची। जयमाला व अन्य वैवाहिक रस्में भी संपन्न हुईं। इसी दौरान सिंदूरदान की बारी आने पर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया।

घटना की सूचना पर ग्रामीणों के अलावा मुखिया दुलारी देवी के प्रतिनिधि विरंची पासवान समेत कई लोगों ने मौके पर पहुंच मामला समाधान का प्रयास किया। पूरी रात मंडप में और सुबह थाना परिसर में पंचायत और समझाने का दौर चलता रहा।पुलिस ने भी दोनों पक्षों से बातचीत की, लेकिन मामला नहीं सुलझ सका। इसके बाद बारात बिना दुल्हन के लौट गई|

इधर चर्चा है कि युवती की शादी जिससे हो रही थी वह मन मुताबिक नहीं था,जबकि कुछ लोग दबी जुबान चर्चा कर रहे थे की लड़की का किसी और के साथ प्रेम प्रसंग था। जिसके कारण लड़की ने शादी से इनकार कर दिया

error: Content is protected !!