Ranchi:जियो फाइबर इंस्टॉलेशन के बहाने घर में घुसा युवक, युवती से जबरदस्ती की कोशिश,जांच में जुटी है पुलिस…

 

राँची।राजधानी राँची के कांके थाना क्षेत्र में जियो फाइबर लगाने के बहाने घर पहुंचे एक युवक द्वारा युवती से जबरदस्ती करने की कोशिश का मामला सामने आया है। पीड़िता की सूझबूझ और साहस से बड़ी घटना टल गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता अरसंडे स्थित होम्योपैथी गली की निवासी हैं।उन्होंने बताया कि जियो फाइबर कनेक्शन के लिए ऑनलाइन बुकिंग की थी। इसके बाद 12 मार्च को केवाईसी के लिए विशाल कुमार नामक व्यक्ति घर आया।उसी दिन दोपहर में उसने अपने सहयोगी जमील अख्तर को भेजा, जिसने छत पर एंटिना लगाकर बाकी काम अगले दिन करने की बात कही।

पीड़िता के अनुसार, 13 मई की सुबह करीब 11:45 बजे जमील अख्तर दोबारा घर आया। उस समय वह घर में अकेली थीं। आरोपी ने राउटर मांगने के बहाने घर के अंदर प्रवेश किया और अचानक धक्का देकर उन्हें बेड पर गिरा दिया।इसके बाद उसने गलत हरकत करने की कोशिश की। युवती ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को जोर से धक्का दिया और तुरंत अपने कमरे में जाकर दरवाजा बंद कर लिया।घटना के बाद उसने अपने भाई को फोन कर जानकारी दी। जब तक उसका भाई घर पहुंचा, आरोपी मौके से फरार हो चुका था। पीड़िता ने कांके थाना में लिखित आवेदन देकर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

error: Content is protected !!