राँची:महिला को धक्का देकर मोबाइल छीनकर भाग रहा था, शोर मचाते ही पीसीआर ने दौड़कर दबोचा

 

– बहुबाजार में सुबह-सुबह छीनतई की वारदात नाकाम, महिला की सूझबूझ और पुलिस की तत्परता से आरोपी गिरफ्तार

राँची।।राजधानी के भीड़भाड़ वाले बहुबाजार इलाके में बुधवार सुबह एक छीनतई की घटना उस वक्त नाकाम हो गई,जब महिला के शोर मचाते ही पास में मौजूद पीसीआर टीम ने दौड़कर आरोपी को पकड़ लिया। पूरी घटना कुछ ही मिनटों में हुई, लेकिन पुलिस की तेजी ने आरोपी को भागने का मौका नहीं दिया।लोअर बाजार थाना क्षेत्र की रहने वाली हिना कौशर (32) बुधवार की सुबह करीब 8 बजे अपने भतीजे के साथ सब्जी खरीदने बहुबाजार गई थीं।इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाते हुए एक युवक ने उन्हें जोर का धक्का दिया और हाथ से मोबाइल छीनकर भागने लगा। अचानक हुए हमले से संभलते ही हिना कौशर ने जोर-जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया। उनका शोर सुनते ही पास के चौक पर तैनात पीसीआर जवान सतर्क हो गए और तुरंत दौड़ पड़े। कुछ ही दूरी पर भाग रहे युवक को घेरकर दबोच लिया गया। पकड़े गए युवक ने पूछताछ में अपना नाम फैज अंसारी (22), निवासी मजार गली, कर्बला चौक (लोअर बाजार) बताया।पुलिस ने उसके पास से छिना हुआ मोबाइल भी बरामद कर लिया।

error: Content is protected !!