राँची पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ की बड़ी तैयारी:एसएसपी ने बुलाई अहम बैठक, शहर में चिह्नित होंगे हॉट स्पॉट्स.. थाना प्रभारियों को दिए कई निर्देश…..

 

राँची। राजधानी राँची में नशे के अवैध कारोबार और बढ़ते अपराध पर लगाम लगाने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी दौरान रविवार को एसएसपी राकेश रंजन की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जिले में नशा मुक्ति अभियान को तेज करना और कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना है।एसएसपी ने स्पष्ट किया कि अब जिले में नशे के सौदागरों के खिलाफ एक व्यापक और संयुक्त अभियान चलाया जाएगा।इस अभियान की खास बात यह है कि इसमें कई थानों की पुलिस एक साथ मिलकर कार्रवाई करेगी।अभियान की गंभीरता को देखते हुए तीनों एसपी (नगर, ग्रामीण और यातायात) प्रतिदिन इसकी प्रगति की समीक्षा करेंगे।

SSP ने शहर की सुरक्षा और नशे के खात्मे के लिए प्रमुख निर्देश जारी किए हैं:

–शहर में सक्रिय ड्रग्स नेटवर्क की पहचान की जाएगी।

–पुलिस उन हॉट स्पॉट्स को चिह्नित करेगी जहां नशे का कारोबार फलता-फूलता है, ताकि वहां कड़ी छापेमारी की जा सके

–नशीले पदार्थ अधिनियम और अन्य गंभीर अपराधों में जेल से बेल पर छूटे अपराधियों की गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। यदि वे दोबारा संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाते हैं, तो उनके खिलाफ विधि सम्मत त्वरित कार्रवाई होगी.

–जिले के प्रमुख मंदिरों, पार्कों, खेल के मैदानों और सार्वजनिक स्थानों पर पुलिस की गश्ती बढ़ाई जाएगी. इन जगहों पर नशा करने वाले या हुड़दंग मचाने वाले तत्वों के खिलाफ निरंतर अभियान चलेगा.

–आदत से मजबूर अपराधियों और एनडीपीएस एक्ट के पुराने दोषियों के खिलाफ निगरानी रखने के साथ-साथ उनके विरुद्ध सीसीए के तहत प्रस्ताव समर्पित करने के निर्देश दिए गए हैं.

–महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों को लेकर पुलिस को संवेदनशीलता बरतने और ऐसे मामलों में बिना देरी किए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है.

error: Content is protected !!