3 साल की छात्रा से ड्राइवर ने की हैवानियत… प्राइवेट पार्ट में हाथ डाला ,घर पहुंचते ही मां से लिपटकर बोली – ड्राइवर अंकल गंदे…
राँची। राजधानी राँची में 3 साल की मासूम के साथ एक बार फिर हैवानियत का मामला सामने आया है। दरिंदगी किसी अनजान ने नहीं, बल्कि जान पहचान के उसी सख्स ने की जाे राेज बच्ची काे अपनी वैन में बिठाकर डाेरंडा स्थित स्कूल तक छाेड़ने जाता था। हैवान की हरकत से परेशान छात्रा स्कूल से जब 14 अप्रैल को घर पहुंची ताे मां से लिपटकर राेने लगी। इसके बाद पीड़ित मां बच्ची काे गाेद में उठाकर प्यार से समझाते हुए शांत कराई। हालांकि डरी-सहमी बच्ची काफी देर तक राेते हुए सिर्फ ड्राइवर अंकल,ड्राइवर अंकल का रट लगा रहते रही। बच्ची दर्द से परेशान थी। पीड़ित मां जब बातचीत की ताे बच्ची ने पूरी घटना की जानकारी दी। दरिंदगी की कहानी सुनकर पूरे परिवार के हाेश उड़ गए। पीड़ित परिजन बुधवार काे काेतवाली थाना पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी देते हुए आराेपी वैन चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद आराेपी वैन चालक काे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार चालक का नाम माे.इरफान है और वह हिंदपीढ़ी का रहने वाला है। इरफान ने घटना में अपनी संलिप्तता स्विकार की जिसके बाद गुरूवार काे उसे जेल भेज दिया गया।
गाेद में लेकर पूछताछ की महिला सिपाही, दरिंदगी सुनकर खड़े हाे गए राेंगटे
कोतवाली थाना पहुंचने के बाद पीड़ित परिजन पूरे मामले की जानकारी पुलिस काे दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आराेपी के तलाश में छापेमारी शुरू की। इस दाैरान एक महिला सिपाही बच्ची काे गाेद में उठाकर बातचीत करते हुए पूरी जानकारी ली। हैवान की करतून सुनकर वहां माैजूद सभी महिला सिपाही के राेंगटे खड़े हाे गए।
डरी-सहमी हुई है बच्ची, मेडिकल जांच के बाद भेजा गया घर
घटना के बाद से बच्ची काफी डरी-सहमी हुई है। महिला के सामने भी वह ज्यादा कुछ बाेल नहीं पा रही है। वह काफी संकाेचित हाेकर अपनी मां काे पूरे मामले में जानकारी दे रही है। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल जांच कराने के बाद परिजनाें काे साैंप दिया है। महिला पुलिसकर्मियाें ने बच्ची से काफी देर तक बातचीत करते हुए काउंसेलिंग की है ताकि उसके व्यवहार में काेई असर नहीं हाे। बच्ची के मन से डर हटाने का प्रयास किया जा रहा है।
वैन में जाता था 8 बच्चा, बच्ची काे अगली सीट पर बैठा लेता था चालक
पुलिस जांच में इस बात की जानकारी मिली है कि स्कूल तक छाेड़ने के लिए वैन में आराेपी चालक इरफान 8 विद्यार्थियाें काे बैठाता था। सभी के उम्र काफी कम हाेते थे। अक्सर बच्चाें काे स्कूल तक छाेड़ने व लाने के दाैरान गाड़ी खाली हाेते ही बच्ची काे चालक अगली सीट पर बैठा लेता था। इसके बाद वह छेड़छाड़ करता था।

