Ranchi:उत्पाद सिपाही नियुक्ति परीक्षा का पेपर लीक मामले में एडीजी ने एसआईटी टीम के साथ समीक्षा बैठक की,दिए कई निर्देश… .

राँची।राँची के उत्पाद सिपाही नियुक्ति परीक्षा में गड़बड़ी का प्रयास मामले में सीआईडी एडीजी मनोज कौशिक ने एसआईटी टीम के साथ केस का समीक्षा किया गुरुवार की रात एडीजी ने राँची एसएसपी कार्यालय में एसएसपी राकेश रंजन समेत अन्य अधिकारियों के साथ केस का समीक्षा किए और कई दिशा निर्देश दिए।बता दें बीते 11 अप्रैल की रात राँची पुलिस की टीम ने उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी और पेपर लीक कराने के आरोप में 166 आरोपियों को गिरफ्तार किया था।इस मामले में पुलिस ने संगठित तरीके से काम कर रहे सॉल्वर गैंग और पेपर लीक नेटवर्क का पर्दाफाश किया है।गिरोह के सरगना अतुल वत्स समेत कई अहम किरदारों की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियों को कई चौंकाने वाले तथ्य मिले हैं।पुलिस का कहना है कि यह पूरा नेटवर्क योजनाबद्ध तरीके से अभ्यर्थियों को परीक्षा में पास कराने के लिए सक्रिय था।

एडीजी ने तमाड़ थाना कांड संख्या 21/26 दिनांक 12.04.26 की समीक्षा की गई।उक्त कांड की गंभीरता को देखते हुए,एडीजी द्वारा कांड के अनुसंधान में अब तक हुए प्रगति, साक्ष्य संकलन, अन्य अभियुक्तों की कांड में संलिप्तता,अभियुक्तों की गिरफ़्तारी इत्यादि बिंदुओं पर समीक्षा की गई एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक ,पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, पुलिस अधीक्षक यातायात, सहित कांड से संबंधित एसआईटी के सभी सदस्य मौजूद थे ।

error: Content is protected !!