लातेहार:भूसा लदा ट्रक से करीब एक करोड़ रुपये का गांजा बरामद…भूसा के नीचे करीब 200 पैकेज गांजा रखा था…

लातेहार।झारखण्ड के लातेहार पुलिस ने किनामाड़ स्थित यम्मी रेस्टोरेंट के पास एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भूसा लदे ट्रक से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया है। बरामद गांजे की अनुमानित कीमत लगभग एक करोड़ रुपए बताई जा रही है, जिसका वजन करीब 10 टन है एसपी कुमार गौरव ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक राँची से पलामू की ओर अवैध मादक पदार्थ की तस्करी कर रहा है। सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और अंचल अधिकारी नंदकुमार राम तथा एसआई राहुल सिन्हा के नेतृत्व में एक टीम गठित कर छापेमारी की गई।यम्मी रेस्टोरेंट के पास खड़े ट्रक की तलाशी लेने पर, उसमें भूसे के अंदर बड़ी चालाकी से गांजा छुपाकर रखा गया था। प्रारंभिक जांच में पता चला कि ट्रक में लगभग 200 पेटियों में गांजा पैक किया गया था, जिसमें प्रत्येक पेटी में करीब 5 किलो गांजा था।

हालांकि, पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस इस पहलू की जांच कर रही है कि गांजा कहां से लाया जा रहा था और इसे किस स्थान तक पहुंचाने की योजना थी, साथ ही इसके बड़े अंतरराज्यीय तस्करी गिरोह से जुड़े होने की संभावना भी तलाशी जा रही है।

error: Content is protected !!