हरमू में अधिवक्ता की माँ से चेन छिनतई,बाइक सवार दो बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

राँची।राजधानी राँची के हरमू हाउसिंग कॉलोनी इलाके में चेन छिनतई की घटना ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अधिवक्ता यशस्वी की माता रीता कुमारी इस वारदात की शिकार हुई हैं। घटना शाम करीब 6:10 बजे की है, जब रीता कुमारी सहजानंद चौक के समीप टहल रही थीं। इसी दौरान एथर शोरूम के पास पीछे से मोटरसाइकिल पर सवार दो अज्ञात अपराधी पहुंचे और पूर्व नियोजित तरीके से बल प्रयोग करते हुए उनके गले से सोने की चेन झपट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों अपराधी कडरू की ओर भाग निकले। घटना के दौरान पीड़िता को हल्की चोटें भी आई हैं और वे मानसिक रूप से काफी आहत बताई जा रही हैं। इस संबंध में अधिवक्ता यशस्वी द्वारा 15 अप्रैल को अरगोड़ा थाना में लिखित आवेदन दिया गया, जिसके आधार पर अरगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अपराधियों की तलाश कर रही है।

error: Content is protected !!