पुष्पा हत्याकांड:हाईकोर्ट की सख्ती के बाद बोकारो पुलिस हरकत में,पुष्पा के माता-पिता का लिया गया डीएनए सैंपल

बोकारो।झारखण्ड के बोकारो जिले में चर्चित पुष्पा हत्याकांड मामले में हाईकोर्ट की सख्ती के बाद बोकारो पुलिस हरकत में आ गई है।पिंडराजोरा थाना पुलिस गुरुवार को पुष्पा के माता-पिता का डीएनए सैंपल लेने के लिए सदर अस्पताल लेकर पहुंची, जहां चिकित्सकों की मौजूदगी में दोनों के सैंपल लिए गए। जहां पुलिस की मौजूदगी में सदर अस्पताल में पुष्पा की माता-पिता का डीएनए सैंपल लिया गया।

बता दें गुरुवार को इस मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। जिसमें राज्य के डीजीपी, आईजी, डीआईजी, एसपी, एफएसएल डायरेक्टर और एसआईटी में शामिल पदाधिकारियों को सशरीर उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था। कोर्ट ने सरकार को दो हफ्ते के भीतर डीएनए रिपोर्ट सौंपने का आदेश दिया है। साथ ही कोलकाता में डीएनए टेस्ट कराने और बरामद कंकाल का पोस्टमार्टम रिम्स में कराने का भी निर्देश दिया गया है।

इधर, पुष्पा के माता-पिता का कहना है कि पुलिस उन्हें केवल डीएनए सैंपल लेने के लिए अस्पताल लाई है, लेकिन अब तक मौके से बरामद कपड़ों या अन्य सामान की पहचान नहीं कराई गई है।उन्होंने यह भी मांग की है कि मामले के मुख्य आरोपी दिनेश कुमार महतो का नार्को टेस्ट कराया जाए, ताकि सच्चाई सामने आ सके।

वहीं इस संबंध में पिंडराजोड़ा थाना के नवनियुक्त थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि मुझे सीनियर पदाधिकारी का निर्देश आया कि पुष्पा के माता-पिता को डीएनए टेस्ट कराने के लिए सदर अस्पताल लाना है। यहां डॉक्टर के द्वारा इनका डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल लिया गया है। उसके बाद उन्हें वापस घर पहुंचा दिया गया।

error: Content is protected !!