साली को घर लेकर पहुंचा जीजा, मचा बवाल,जीजा ने जहर खाकर की आत्महत्या की कोशिश
गढ़वा।झारखंड के गढ़वा जिले के बरडीहा थाना क्षेत्र के गंगतिरिया गांव में प्रेम प्रसंग को लेकर एक सनसनीखेज मामला सामने आया है।यहां अपनी साली से प्रेम संबंधों के विवाद और परिवार के विरोध से घायल होकर एक युवक ने कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, 30 वर्षीय अशोक राम का अपनी साली के साथ लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों ने साथ रहने और शादी करने का निर्णय भी लिया था। इसी इरादे से अशोक अपनी साली को अपने घर ले आया और पत्नी के साथ ही उसे रखने की जिद करने लगा।शादीशुदा अशोक का अपनी साली को घर लाना परिवार को अच्छा नहीं लगा, जिसके बाद घर में जमकर विवाद और हंगामा हुआ। अशोक का आरोप है कि इस दौरान परिवार के लोगों ने दोनों के साथ मारपीट भी की और बाद में युवती को उसके पिता के साथ वापस भेज दिया गया।
साली के अलग हो जाने और परिवार की फटकार से आक्रोशित होकर अशोक ने घर में रखा कीटनाशक खा लिया। उसकी तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे तुरंत मझिआंव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।सदर अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार, अशोक की स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है और उसका इलाज जारी है।पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

