बाइक और ऑटो की टक्कर में दो लोगो की मौत, ऑटो चालक फरार
पलामू।झारखण्ड के पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र के जोरकट के इलाके में बुधवार रात हुए सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई।मृतकों में एक बीमा एजेंट है। जबकि दूसरा बाइक सवार।दरअसल, सदर थाना क्षेत्र के जोरकट में एक ऑटो और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस भिड़त में बाइक सवार प्रदीप कुमार और ऑटो सवार संतोष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद मौके से ऑटो चालक फरार हो गया।
वहीं, घटना की जानकारी मिलने के बाद सदर थाना प्रभारी लालजी के नेतृत्व में पुलिस बल मौके पर पहुंचे।पुलिस ने दोनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल भेज दिया है।
थाना प्रभारी ने बताया कि ऑटो और बाइक की टक्कर में दो लोगों की मौत हुई है। दोनों गाड़ियों को जब्त कर लिया गया है।ऑटो चलाने वाले शख्स की पहचान करने की कोशिश की जा रही है और उसका पता लगाया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले में आगे की छानबीन कर रही है।
मृतक संतोष कुमार मेदिनीनगर के हमीदगंज के रहने वाले थे। जबकि बाइक सवार प्रदीप कुमार सदर थाना क्षेत्र के सुआ कौड़िया के रहने वाले थे।जिस ऑटो पर संतोष कुमार सवार थे, वह सतबरवा से मेदिनीनगर के तरफ जा रही थी।घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में परिजन अस्पताल पहुंचे।

