फेसबुकिया इश्क का खूनी अंजाम: 10 हजार का लालच देकर झारखण्ड से छत्तीसगढ़ लाई पत्नी, बॉयफ्रेंड संग मिलकर रेलवे ट्रैक पर रे’त डाला पति का ग’ला..

बिलासपुर/सिमडेगा।कहते हैं प्यार अंधा होता है, लेकिन जब यह अंधापन सनक बन जाए तो रिश्तों का कत्ल होना तय है।छत्तीसगढ़ के बिलासपुर (सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र) में एक ऐसी ही रूह कँपा देने वाली वारदात सामने आई है, जहाँ एक कलयुगी पत्नी ने अपने फेसबुकिया बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने ही सुहाग की बेरहमी से हत्या कर दी। साज़िश के तहत पति को झारखण्ड से बिलासपुर बुलाया गया, और फिर सुनसान रेलवे ट्रैक के पास पहले दुपट्टे से गला घोंटा गया और फिर चाकू से गला रेतकर लाश को कीचड़ में फेंक दिया गया।

आरोपी पत्नी

फेसबुक से शुरू हुई ‘खूनी लव स्टोरी’

​मृतक की पहचान विनोद लिमगा के रूप में हुई है, जो झारखण्ड के सिमडेगा जिले का रहने वाला था और मजदूरी कर अपने दो बच्चों और पत्नी पूनम का पेट पालता था। लेकिन पूनम के सिर पर सोशल मीडिया का भूत सवार था।​फेसबुक के जरिए पूनम की मुलाकात झारखण्ड के ही रहने वाले सुगड़ तोपड़ो से हुई।बातचीत धीरे-धीरे प्यार में बदली और पूनम अपने पति व दो मासूम बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई।हालांकि, 15 दिन बाद वह वापस लौट आई, लेकिन यह वापसी सुधरने के लिए नहीं बल्कि एक खौफनाक साज़िश को अंजाम देने के लिए थी।

​10 हजार का लालच और बिछाया मौत का जाल

​घर लौटने के बाद पूनम ने अपने बॉयफ्रेंड सुगड़ के साथ मिलकर विनोद को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया।बॉयफ्रेंड सुगड़ अपने दोस्त इंदल मांझी और एक अन्य साथी के साथ बिलासपुर के सिरगिट्टी पहुँचा। वहाँ से उसने विनोद को फोन किया और कहा कि अगर वह सिरगिट्टी आए तो उसे 10 हजार रुपये मिलेंगे और वह उसकी पत्नी को भी हमेशा के लिए छोड़ देगा।पैसों के लालच में आकर सीधा-साधा विनोद 19 मई को पत्नी पूनम को साथ लेकर झारखण्ड से बिलासपुर के सिरगिट्टी पहुँच गया।बिलासपुर पहुँचते ही प्रेमी और उसके दोस्तों ने विनोद को घेर लिया। उसे रेलवे ट्रैक के पास एक सुनसान जगह पर ले जाया गया। वहाँ पहले दुपट्टे से उसका गला घोंटा गया, और फिर तड़पते हुए विनोद का चाकू से गला रेतकर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। पहचान छुपाने के लिए शव को झाड़ियों के बीच कीचड़ में फेंककर आरोपी फरार हो गए।

“किसी से पैसे लेने की बात कहकर दोनों घर से निकले थे। भाभी घर लौट आई, लेकिन भैया नहीं आए। पुलिस के पूछताछ में भाभी ने प्रेमी संग मिलकर हत्या करना स्वीकारा। हमें पहले से शक था कि भाभी का अफेयर चल रहा है।”–राजेश,मृतक का भाई

​ससुराल वालों का शक और 6 दिन बाद मिली सड़ी-गली लाश

​हत्याकांड को अंजाम देकर पूनम अकेले ही अपने झारखण्ड के सिमडेगा जिले स्थित गाँव लौट आई। जब ससुराल वालों ने विनोद के बारे में पूछा, तो उसने गुमराह करते हुए कहा कि वह बिलासपुर में ही रुक गया है। लेकिन एक पत्नी का अकेले लौटना परिजनों को हजम नहीं हुआ। उन्होंने तुरंत थाने में विनोद की गुमशुदगी दर्ज कराई।

​पुलिस की चौकसी ने खोला राज: झारखण्ड पुलिस ने जब पूनम के मोबाइल की कॉल डिटेल्स (CDR) खंगाली और तकनीकी जांच की, तो शक की सुई पूनम पर टिक गई। कड़ाई से पूछताछ करने पर पूनम टूट गई और उसने बिलासपुर में मर्डर की पूरी कहानी उगल दी।​रविवार को झारखण्ड पुलिस आरोपी पत्नी को लेकर बिलासपुर पहुँची। सिरगिट्टी पुलिस के साथ संयुक्त सर्च ऑपरेशन चलाया गया, जिसके बाद रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों से विनोद की 6 दिन पुरानी सड़ी-गली लाश बरामद हुई।

“झारखण्ड पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के बाद मामले का खुलासा हुआ। पैसों के लालच में पति बिलासपुर पहुंचा था, जहां पत्नी ने अपने बॉयफ्रेंड और उसके दोस्तों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। इस मामले में मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाकी आरोपियों की तलाश जारी है।” –अभय बैस TI, सिरगिट्टी थाना

आरोपी पत्नी गिरफ्तार, प्रेमी और उसके साथी फरार

​सिरगिट्टी पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी पत्नी पूनम लिमगा को सलाखों के पीछे भेज दिया है। वहीं, मुख्य आरोपी प्रेमी सुगड़ तोपड़ो, उसके दोस्त इंदल मांझी और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की एक विशेष टीम झारखंड रवाना हो चुकी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही बाकी हत्यारे भी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

error: Content is protected !!