यात्री बस अनियंत्रित होकर पलटी, आठ यात्री घायल;पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को पहुंचाया अस्पताल
गुमला। झारखण्ड के गुमला जिले के पालकोट थाना क्षेत्र के बंगरू पंचायत अंतर्गत रक्ततपानी गांव के समीप निझर नाला के पास एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। गुमला से लसिया जा रही ‘मोनू सुपर’ नामक सवारी बस एक टेंपो से ओवरटेक करने के चक्कर में अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पलट गई। इस दुर्घटना में बस में सवार आठ यात्री घायल हो गए।
थानेदार ने अपनी गाड़ी से पहुंचाया अस्पताल
घटना की सूचना मिलते ही पालकोट थानेदार तरुण कुमार तुरंत दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को अपने पुलिस वाहन में बिठाया और तुरंत इलाज के लिए पालकोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले आए। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।
घायलों की सूची
दुर्घटना में घायल हुए सभी यात्री सुरक्षित हैं और उन्हें हल्की चोटें आई हैं। घायलों में मुख्य रूप से निम्नलिखित लोग शामिल हैं:
फूलो देवी (निवासी: लसड़ा)
दीपी कुमारी (निवासी: लसिया)
उर्मिला कुमारी (निवासी: रेंगोंला)
बिमला देवी (निवासी: रेंगोंला)
मंजू देवी (निवासी: लचड़ागढ़)
मुक्ता कडुंलना (निवासी: टुटीकेल)
संदीप सिंह (निवासी: रेंगोंला)
देववंती देवी (निवासी: रैंयसां)

