बोकारो:चास थाना प्रभारी का गाली गलौज का ऑडियो वायरल,एसपी ने थाना प्रभारी को हटाया,भेजा पुलिस लाइन…

 

 

 

बोकारो।झारखण्ड के बोकारो जिले के चास थाना प्रभारी सुषमा कुमारी का गाली गलौज करते हुए ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।इसके बाद बोकारो एसपी के द्वारा पूरे मामले का जांच कराया गया।जांच में महिला थाना प्रभारी के द्वारा एक पुरुष से और मर्यादित भाषा का प्रयोग किए जाने की पुष्टि की गई। जिसके बाद थाना प्रभारी सुषमा कुमारी को तत्काल प्रभाव से चास थाना से ट्रांसफर करते हुए अगले आदेश तक पुलिस लाइन में पदस्थापित किया गया।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस कॉल रिकॉर्डिंग में चास थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर सुषमा कुमारी के द्वारा अजय कुमार नाम के युवक को फोन पर थाना बुला रही हैं।युवक बार-बार विनम्रता से कह रहा है कि वह डॉक्टर के पास है और मात्र 10 मिनट में थाने पहुंच जाएगा।दूसरी ओर से, कथित तौर पर थाना प्रभारी अपनी थानेदारी की ठसक’ दिखाते हुए युवक पर भद्दी और गंदी गालियों की बौछार कर रही हैं। युवक की मजबूरी सुनने के बजाय अधिकारी द्वारा लगातार अपशब्दों का प्रयोग किया जा रहा है।

error: Content is protected !!