Ranchi:हटिया डीएसपी कार्यालय में डीएसपी को दी गई विदाई,नए डीएसपी ने पदभार किया ग्रहण…

राँची।शनिवार को राजधानी राँची के हटिया डीएसपी कार्यालय परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। डीएसपी राजा कुमार मित्रा को विदाई दी गई। वहीं नए डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा ने पदभार ग्रहण किया।इस मौके पर डीएसपी अरविंद कुमार सिंह को भी विदाई दी गई। मौके सिटी एसपी राजकुमार मेहता,इंस्पेक्टर प्रवीण कुमार,अरगोड़ा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बृज कुमार,डोरंडा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर आनंद किशोर,धुर्वा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर विमला नंदन सिन्हा,तुपुदाना थाना प्रभारी मीरा सिंह,एयरपोर्ट थाना प्रभारी आनंद कुमार,पुंदाग थाना प्रभारी विवेक कुमार सहित कई पुलिस पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे।समारोह में कई समाजसेवी,पत्रकार भी शामिल हुए।
विदाई समारोह और पदभार ग्रहण करने का फोटो:











