Ranchi:24 घंटे में झारनेट प्रोफाइल अपडेट नहीं किया तो रुकेगा पुलिसकर्मियों का वेतन…

 

राँची।झारखण्ड सरकार के वित्त विभाग द्वारा वेतन निकासी में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी और अवैध निकासी के खुलासे के बाद राँची पुलिस महकमा पूरी तरह से अलर्ट मोड पर है।राँची के एसएसपी राकेश रंजन ने जिले के तमाम थाना प्रभारियों, ओपी प्रभारियों और पुलिसकर्मियों को कड़ा अल्टीमेटम जारी किया है।
एसएसपी ने स्पष्ट आदेश दिया है कि जिले के सभी पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को हर हाल में 24 घंटे के भीतर अपना झारनेट प्रोफाइल अपडेट कराना अनिवार्य होगा।

एसएसपी के आदेश में चेतावनी दी गई है कि जो भी पुलिसकर्मी निर्धारित समय सीमा के भीतर अपना विवरण और आवश्यक दस्तावेज जमा नहीं करेगा, उसके मार्च 2026 के वेतन और भत्तों की निकासी पर रोक लगा दी जाएगी,यदि किसी कर्मी का वेतन रुकता है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी स्वयं उस कर्मी की होगी।

क्यों उठाना पड़ा यह सख्त कदम?

दरअसल, वित्त विभाग ने 08 अप्रैल(पत्रांक 1300/वि) को वेतन निकासी की समीक्षा की थी।इस जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए है।वेतन भुगतान की प्रक्रिया में भारी अनियमितताएं, गलत बैंक खातों में पैसे का ट्रांसफर, अवैध तरीके से वेतन की निकासी शामिल है।इन्हीं गड़बड़ियों को जड़ से खत्म करने और पारदर्शिता लाने के लिए सरकार के निर्देश पर अब डाटा का मिलान किया जा रहा है।

*प्रोफाइल अपडेट के लिए जमा करने होंगे ये दस्तावेज:*

सभी कर्मियों को अपना विवरण एक निर्धारित पफॉर्म में भरकर, दस्तावेजों की सेल्फ अटेस्टेड छायाप्रति के साथ पुलिस केंद्र, रांची में जमा करना होगा. प्रोफाइल अपडेट के दौरान सेवा पुस्तिका से कई जानकारियों का मिलान किया जाएगा.

error: Content is protected !!