बहन को भाई ने कहा ‘कपड़े धो दो’, बहन को आया इतना गुस्सा कि खा लिया जहर,तुरन्त अस्पताल में भर्ती कराया,खतरे से बाहर…
गढ़वा।झारखण्ड के गढ़वा जिले के एक गांव में कपड़े धोने को लेकर हुए घरेलू विवाद में 18 वर्षीय युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया।परिजनों ने उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज चल रहा है।जिला के कांडी थाना क्षेत्र के चौखड़ी गांव में सिर्फ कपड़े धोने के विवाद में एक 18 वर्षीय युवती ने मौत को गले लगाने की कोशिश की।जानकारी के अनुसार, अजय साव की पुत्री काजल कुमारी (18 वर्ष) को उसके भाई ने अपने कपड़े साफ करने के लिए कहा था।काजल ने कपड़े धोने से मना कर दिया, जिसे लेकर दोनों के बीच तीखी बहस हो गई। भाई की बात काजल को इतनी बुरा लगा कि उसने गुस्से में आकर घर में रखा जहरीला कीटनाशक खा लिया।
युवती की हालत बिगड़ते देख परिजनों के होश उड़ गए। जल्दबाजी में उसे पहले मझिआंव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।वहां स्थिति गंभीर देख डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे गढ़वा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती काजल का इलाज जारी है।डॉक्टरों ने बताया कि फिलहाल उसकी स्थिति स्थिर है और वह खतरे से बाहर है।

