राँची के बुंडू में जीजा और साली का शव पेड़ से लटका मिला,इलाके में सनसनी…हत्या या आत्महत्या,जांच में जुटी पुलिस…
राँची।जिले के बुंडू इलाके में सुबह-सुबह उस समय सनसनी फैल गई।जब लोगों ने पेड़ से लटका युवक और युवती का शव देखा।युवक-युवती का शव मिलने की सूचना आसपास आग की तरह फैल गई।जिसके चलते काफी भीड़ जुट गई।यह मामला जिले के बुंडू थाना क्षेत्र के माझिटोली पागला बाबा रोड की है।जहां सोमवार की सुबह पेड़ से लटकता हुआ शव गया है।जिसके बाद मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान ग्रामीणों के द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है,और आगे की जांच में जुटी हुई है। पुलिस हत्या या आत्महत्या दोनों बिंदुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
मिली जानकारी के अनुसार,लड़की ग्राम निउरी पंचायत काँची थाना बुंडू जिला राँची की रहने बताया जा रहा है और युवक तमाड़ थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है।बताया जा रहा है कि दोनों जीजा और साली है। मृतक की पहचान आरती कुमारी उम्र 19 वर्ष पिता पूरन सिंह पाहन ग्राम निवरी थाना बुंडू जिला राँची और उनका प्रेमी अर्जुन पाहन उम्र 28 वर्ष पिता सुखराम पाहन ग्राम राऊता थाना अड़की जिला खूंटी के रूप में पहचान हुई है। वह दोनों रिश्ते में जीजा साली लगते थे।
अर्जुन पाहन राऊता गांव का मुंडा जमींदार था। वह पहले से ही दो शादी किया था और दो बच्चे हैं। बताया जाता है कि मृतिका आरती कुमारी के शादी के लिए लड़का देखने आने वाला था। उसके पूर्व ही जीजा साली दोनों गांव से गायब थे। इनको मौत को भी संदेहस्पद देखा जा रहा है।लोगों में चर्चाएं थी कि दोनों एक साथ रस्सी के सहारे फांसी के फंदे में कैसे लटके। बुंडू पुलिस कई बिंदुओं पर छानबीन कर रही है।पुलिस प्रशासन को भी आशंका है कि इसके मौत के पीछे कहीं हत्या भी हो सकती है।मृतक अर्जुन के बारे में बताते हैं कि बुंडू थाना क्षेत्र के निवरी गांव में शादी किया था, उसे एक 3 वर्षीय पुत्री है। और गांव में ही शीला नाम की युवती से प्रेम विवाह कर एक 6 माह की बच्ची है। इसके बाद उनका प्रेम प्रसंग साली आरती के साथ होने के बाद बताया गया।आरती के लिए उनके परिजन दूसरे लड़का से शादी करना चाहते थे। लड़का आने वाला था कि यह दोनों गायब हुए थे सोमवार को सुबह बुंडू नगर स्थित पगला बाबा आश्रम के निकट एक पेड़ में लटके दोनों के शव मिला।

