चलती कार में लगी भीषण आग, बाल-बाल बचे कार सवार पांच लोग..

सरायकेला।झारखण्ड के सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत कामारगोड़ा में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई,जब एक चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरी कार धू-धू कर जलने लगी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार सड़क पर चल रही थी तभी अचानक उसमें से धुआं निकलना शुरू हुआ और कुछ ही पलों में आग ने विकराल रूप ले लिया।स्थिति को भांपते हुए कार सवार तुरंत वाहन से उतर गए।जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।आग की तेज लपटों को देखकर आसपास के लोगों में डर और भगदड़ का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी।हालांकि राहत की बात यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है,हालांकि प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुट गया है।

बताया जा रहा है कि कार में चालक समेत पांच लोग सवार थे, जिनमें तीन युवक और दो युवतियां शामिल थीं।सभी लोग उत्पाद विभाग की प्रतियोगी परीक्षा देकर जमशेदपुर से लातेहार लौट रहे थे।इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया।

error: Content is protected !!