चलती हाईवा गाड़ी में लगी आग,चालक और खलासी ने कूद कर बचाई जान…गाड़ी जलकर राख…

 

साहिबगंज। झारखण्ड के साहिबगंज जिले के बोरियो थाना क्षेत्र अंतर्गत बोरियो-तीनपहाड़ मुख्य मार्ग के डुमरिया गांव के पास आज रविवार सुबह चलती हाइवा में आग लग गई।चालक और खलासी ने गाड़ी से कूद कर किसी तरह अपनी जान बचाई।

मिली जानकारी के मुताबिक बीआर 10जीबी 7652 संख्या का हाइवा स्टोन चिप्स लोड कर बोरियो की ओर आ रहा था। इसी क्रम में डुमरिया सामने हाइवा के केबिन में अचानक आग लग गई।आग लगते ही चालक चंदन मंडल अपने खलासी के साथ गाड़ी से कूद कर जान बचाई।जिसके बाद सड़क पर हाइवा धु-धु कर जलने लगी।घटना से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गयी। ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते आग पूरी गाड़ी मे फैल गयी और कुछ देर में जलकर राख हो गयी।स्थानीय लोगों ने अग्नि-शामक यन्त्र के मदद से आग बुझाने की कोशिश की।लेकिन आग पर काबू नही पाया जा सका। इधर बोरियो पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को सूचना दी गयी। सूचना के बाद दमकल विभाग की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंचकर आग को बुझाया गया। इसके बाद पुलिस जली हुई गाड़ी को सड़क से हटाने के कार्य में जुटी हुई थी।

घटना के बाद बोरियो-तीनपहाड़ मुख्य सड़क पर करीब डेढ़ घंटे तक आवागमन बाधित रही। सड़क के दोनो ओर छोटी-बड़ी वाहनों की लंबी कतार लग गई। यात्रियों को आग बुझने का घंटों तक इंतजार करना पड़ा। दमकल विभाग की टीम के द्वारा आग पर काबू पाने के बाद आवगमन शुरू कराया गया। दमकल की टीम को देरी से पहुंचने पर ग्रामीणों ने रोष व्यक्त किया।

error: Content is protected !!