लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने मारी गोली, अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस

 

पलामू।झारखण्ड के पलामू जिले के पांकी थाना क्षेत्र अंतर्गत जोबला गांव में शनिवार देर रात लूटपाट के दौरान विरोध करना एक अधेड़ को भारी पड़ गया। अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल की पहचान जोबला गांव निवासी बैजनाथ सिंह (50) के रूप में हुई है।घटना के बाद परिजनों ने उन्हें आनन-फानन में पांकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। फिलहाल उनका इलाज जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार, बैजनाथ सिंह शनिवार रात अपनी पत्नी के साथ घर के बाहर बैठे थे। इसी दौरान चार नकाबपोश अपराधी वहां पहुंचे और लूटपाट का प्रयास करने लगे। जब बैजनाथ सिंह ने इसका विरोध किया, तो अपराधियों ने उन पर गोली चला दी।गोली उनकी जांघ में लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पांकी थाना पुलिस और अस्पताल पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में छापेमारी कर आरोपियों की तलाश में जुटी है

error: Content is protected !!