लातेहार:कोयला लोड ट्रक ने बाइक सवार कुचला, दो युवक की दर्दनाक मौत, ग्रामीणों ने किया सड़क जाम…
लातेहार।झारखण्ड के लातेहार जिला के बालूमाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत बालूमाथ मैक्लुस्कीगंज मुख्य मार्ग पर स्थित बहेरा गांव के पास शनिवार की रात कोयला लोड ट्रक की चपेट में आने से मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान बालूमाथ थाना क्षेत्र के बसिया दोकनाही गांव निवासी आदिवासी युवक कामेश उरांव और बिजेंदर उरांव के रूप में हुई है।इस हादसे के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों ने बालूमाथ में मैकलुस्कीगंज मार्ग को जाम कर दिया। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार के निर्देश पर पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन की और लोगों की समझाकर जाम हटाया।
दरअसल, दोनों युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर बालूमाथ आए थे।शनिवार की रात दोनों वापस मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान अचानक कोयला लेकर आ रही ट्रक में मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया।टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई।युवकों का शव पूरी तरह विभत्स हो गया था।
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए और मृतकों की पहचान की। वहीं तत्काल घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को भी दी गई। सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी अमरेंद्र कुमार के निर्देश पर पुलिस की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। परंतु तब तक दोनों युवकों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई थी।
इस घटना के विरोध में स्थानीय ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया सड़क जाम होने के कारण बालूमाथ-मैक्लूसकीगंज पथ पर यातायात प्रभावित हो गई सड़क जाम के कारण कोयला परिवहन भी प्रभावित हो गया है। हालांकि घटना स्थल पर पहुंचकर पुलिस के अधिकारी ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया पर ग्रामीण काफी आक्रोशित हैं और मुआवजा की मांग कर थे।

