क्रेडिट कार्ड लिंक पर क्लिक करते ही 1.74 लाख की ठगी, बेटी की इलाज के लिए राँची आए पिता बने साइबर ठगों के शिकार….

 

राँची।राजधानी राँची में साइबर अपराधियों ने एक बार फिर नई चाल से ठगी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बेटी के इलाज के लिए राँची आए एक पिता को ‘क्रेडिट कार्ड बोनस’ का झांसा देकर 1.74 लाख रुपए उड़ा लिए गए। मामले में साइबर क्राइम थाना में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। वैशाली (बिहार) निवासी रामबचन पासवान अपनी बेटी के इलाज के लिए राँची के सीआईपी में ठहरे हुए थे। शाम 5:19 बजे उनके मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड विभाग का अधिकारी बताया और कहा कि “बोनस स्कीम का आखिरी दिन है। जैसे ही पीड़ित ने लिंक पर क्लिक किया, उनका मोबाइल फोन हैक हो गया। कुछ ही मिनटों में उनके क्रेडिट कार्ड से 99,000, 75,000, कुल ₹1,74,000 की अनधिकृत निकासी कर ली गई। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने किसी प्रकार का ओटीपी साझा नहीं किया, फिर भी ठगों ने ट्रांजेक्शन कर लिया।

error: Content is protected !!