चाईबासा:दोस्त निकला मास्टर माइंड..पैसों के लेन-देन में हुई हत्या, दो गिरफ्तार..सुपारी देकर कराया था मर्डर
चाईबासा।झारखण्ड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में आचू पावर ग्रिड के पास 28 मार्च को हुए सुभाष बानरा (25) हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने इस मामले में मृतक के दोस्त को मास्टरमाइंड बताते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।सदर एसडीपीओ बहामन टुटी ने बताया कि मृतक के पिता मुकुन्द बानरा के आवेदन पर मुफ्फसिल थाना में कांड संख्या 53/2026 दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष टीम का गठन किया गया था।
जांच के दौरान, गुप्त सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने मृतक के दोस्त साऊ देवगम (40) को गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने हत्या की साजिश रचने की बात स्वीकार की।
देवगम ने बताया कि सुभाष बानरा से पुराने पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद था, जिसके कारण उसने अपने पांच अन्य साथियों के साथ मिलकर सुपारी देकर हत्या करवाई थी।

