दुमका:दामाद संग फरार सास गुरुग्राम से बरामद, मोबाइल लोकेशन ने खोला राज
दुमका।झारखण्ड के दुमका जिला से रिश्तों को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है।सरैयाहाट थाना क्षेत्र के माथाकेसो गांव निवासी सिकंदर मंडल की पत्नी कृपा कुमारी अपने ही दामाद विजय कुमार साह के साथ फरार हो गई थी।बताया जाता है कि 5 मार्च को महिला घर से घूमने के बहाने निकली थी, लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिलने पर 10 मार्च को पति ने सरैयाहाट थाना में सनहा दर्ज कराया।
मामले की जांच कर रहे एएसआई जय प्रकाश तिवारी ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर हरियाणा पुलिस के सहयोग से गुरुग्राम में छापेमारी की। इस दौरान दोनों को बरामद कर लिया गया और दुमका लाया गया।थाना प्रभारी राजेंद्र यादव ने बताया कि महिला स्वेच्छा से दामाद के साथ गई थी।फिलहाल पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।
फोटो-AI

