Ranchi:100 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ चार हिरासत में, पूछताछ जारी
राँची।जिले तुपुदाना ओपी पुलिस ने खरसीदाग ओपी एवं नामकुम पुलिस के सहयोग से खरसीदाग ओपी क्षेत्र के डूंगरी चापाटोली से चार युवकों को ब्राउन शुगर के साथ हिरासत में लिया है। मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने विशाल, शेखर व अन्य दो लोगों को हिरासत में लिया है।उनके पास से लगभग 100 पुड़िया ब्राउन शुगर जब्त किया गया है। हालांकि फिलहाल पुलिस कुछ भी बताने से इंकार कर रही है। संभवतः प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस सारी जानकारी देगी।

