Ranchi:25 हजार के लिए किया डेढ साल के बच्चे का अपहरण,ईटखोरी में बेचा,आठ गिरफ्तार…..

–1.20 लाख रुपए में बच्चे को खरीदने वाले दंपत्ति को भी पुलिस ने किया गिरफ्तार

राँची।राजधानी राँची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र के हरमू बिजली ऑफिस के पास से धौनी पैसा व मकान बांट रहा है कह मधु देवी नाम की महिला से उसके अपहृत डेढ साल के बच्चे को राँची पुलिस ने सकुशल ईटखोरी से बरामद कर लिया है। उसे ईटखोरी से बरामद किया गया है। सोमवार को गिरफ्तार अभियुक्तों के बारे में एसएसपी चंदन सिन्हा ने बताया कि इनमें विनय वर्मा मधुकम शास्त्री चौक राँची, सलुजा बेगम सिमडेगा, कृष्णा मिश्रा उर्फ अशोक मिस्त्री रामगढ़, गीता मुंडा रामगढ़, साजिद अंसारी चान्हो, महेंद्र साव ईटखोरी चतरा, कुंती देवी ईटखोरी चतरा और सरिता देवी ईटखोरी चतरा शामिल है।

गिरफ्तार विनय ने बताया साजिद व अशोक से बच्चे को लेकर मिला,उसी ने कराया सौदा

गिरफ्तार विनय ने बताया अपहरण करने के बाद वह साजिद व अशोक मिस्त्री से जाकर मिला। वहीं पर बच्चे को बेचने की योजना बनी। अशोक मिस्त्री एक महिला सरिता देवी को संपर्क किया। उसने ईटखोरी की रहने वाली कुंती देवी व उनके पति महेंद्र साव को बच्चा लने के लिए राजी किया। महेंद्र साव ने 1.20 लाख में बच्चा को खरीद लिया।

विनय व सलूजा को मिला मात्र 25 हजार

बच्चा बेचने के लिए विनय व सलूजा को मात्र 25 हजार रुपए मिले। गीता मुंडा को 11 हजार, पंडित को 30 हजार और साजिद ने 54 हजार रुपए रख लिए। गिरफ्तार अभियुक्तों ने पुलिस को यह भी बताया है कि बच्चे की मां मधु देवी उसे बेचने के लिए 50 हजार रुपए में राजी हुई थी, लेकिन पैसा वह पहले मांग रही थी।

गिरफ्तार विनय जा चुका है पूर्व में भी जेल

बच्चे का अपहरण करने वाला विनय वर्मा पूर्व में 2017 में छिनतई और मारपीट के केस में 2019 में जेल जा चुका है। वहीं साजिद उर्फ बबलू अंसारी मानव तस्करी में लोहरदगा से 2016 में जेल जा चुका है।