छेड़खानी के आरोप में युवक की हत्या ! धान खेत से शव बरामद,पुलिस जांच में जुटी है…..

 

चाईबासा।झारखण्ड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित कराईकेला थाना क्षेत्र के नकटी गांव में एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई।युवक का शव बुधवार सुबह धान के खेत से बरामद हुआ। हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है,लेकिन चर्चा है कि युवक की हत्या लड़की के साथ छेड़छाड़ के आरोप में की गई है। बरहाल सूचना मिलते ही कराईकेला थाना पुलिस घटनास्थल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल भेज दिया। शव की पहचान नकटी गांव निवासी 20 वर्षीय नित्यानंद गागराई के रूप में हुई है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।