Jharkhand:घर में घुसकर महिला की धारदार हथियार से हत्या,पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है,घटना देर रात की है।

जमशेदपुर।जमशेदपुर में अपराधियों का दुस्साहस,बिष्टुपुर थाना क्षेत्र धातकीडीह हरिजन बस्ती में जूली घोष के घर में घुसकर अपराधियों ने रविवार देर रात हत्या कर दी। इसके बाद अपराधी आराम से भाग निकले।घटना से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है,मौके पर पुलिस पहुंची। जूली घोष का शव घर में पड़ा था। सिर के मांस के लोथड़े निकले हुए थे। उसकी हत्या गोली मारकर या धारदार हथियार से की गई। इसकी जांच पुलिस करती रही। उसके पुत्र सन्नी घोष से पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है। वही हत्या का मामला अवैध धंधा और कल्लू घोष की हत्या मामले के आरोपी से जुड़ा होना बताया जा रहा है। जूली घोष के पति कल्लू घोष की भी घर के सामने ही 18 मई 2016 को उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जब वह योगा कर रहा था। कल्लू घोष की हत्या में पांच आरोपी को अगस्त 2018 में उम्रकैद की सजा हुई थी। कल्लू घोष अवैध शराब का कारोबारी था। उसके खिलाफ कई आपराधिक मामले दर्ज थे। जूली घोष के घर से पुलिस ने शराब और अन्य सामान बरामद किए है। सिटी एसपी सुभाष चंद्र जाट समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। जूली घोष में घर में अकेली थी। उसके पुत्र सन्नी ने उसे फोन किया था, लेकिन फोन उसने नहीं उठाया। इसके बाद पीछे के दरवाजे से सन्नी कमरे की ओर गया। जुली बिस्तर पर पड़ी थी। शरीर पर कंबल था। सिर के मांस के लोथड़े बाहर निकले थे। बताया जा रहा है वह घर से ही शराब बिक्री करती थी। कल्लू घोष का भाई मुन्ना घोष को कुछ माह पहले बिष्टुपुर थाना की पुलिस ने गांजा और शराब बिक्री के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। मुन्ना का बेटा शिवम घोष जेल से बाहर है। हत्या का कारण परिवारिक पृष्ठभूमि और अवैध धंधा सामने आ रहा है। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है। हत्या में परिचित की ही संलिप्तता सामने आ रही है। हत्यारे की पहचान पुलिस कर रही है। बताया जा रहा जिस समय हत्या की वारदात हुई। जूली के आवास से कुछ दूरी पर मुखी समाज की बैठक हो रही थी। कल्लू घोष के पहले उसके भाई बुच्चू घोष की हत्या कदमा में बम और गोली मारकर 2008 में कर दी गई थी। वह आजसू से जुड़ा हुआ था।