रॉन्ग नंबर वाला प्यार से प्रेमी प्रेमिका बन गए पति-पत्नी,लड़की माँ के पास गई तो हुई हाथापाई….

डेस्क टीम:बिहार के आरा शहर के आनंद नगर की 18 वर्षीय शान्या कुमारी को रॉन्ग नंबर से कॉल करने वाले से प्यार हो गया। उक्त युवक की पहचान पटना के शालिमपुर अहररा निवासी अजय गुप्ता के 25 वर्षीय पुत्र अभिमन्यु राज के रूप में हुई। जिसके बाद दोनों एक दूसरे को डेट करने लगे। सालों मिलना जुलना लगा रहा। दोनों में प्यार इस कदर बढ़ गया कि दोनों ने भागकर शादी करने का फैसला कर लिया। शादा के बाद दोनों पटना में ही रहने लगे। शादी के बाद शान्या ने अपने हाथों पर प्रेमी के नाम के टैटू भी बनवा लिया। लेकिन शान्या के आरा पहुंचते ही मां के साथ नोकझोक के साथ हाथापाई हो गई।

मिली जानकारी के अनुसार, आरा के सदर अस्पताल में मां और बेटी के बीच हाथापाई शुरू हो गई। मामला लव मैरेज से जुड़ा हुआ था। जिसका लड़की की मां विरोध कर रही थी। इसी बात पर दोनों के बीच खूब हाथ चले। जब मां ने बेटी को पीटा तो प्यार में पागल बेटी ने भी अपनी मां पर हाथ उठा डाले। फिर क्या था शान्या की मां ने फौरन पुलिस बुला लिया। लेकिन समाज में नाक काटने की बात कहकर लड़की की मां ने उसे गिरफ्तार नहीं करवा कर वापस जाने को कह दिया। जिसके बाद अभिमन्यु और शान्या पटना लौटा

रॉन्ग नंबर से प्यार फिर कर ली भाग कर मंदिर में शादी

मामले को लेकर शान्या कुमारी ने बताया कि वो 2021 के अगस्त महीने में अपने पिता राजा सिंह के पास कॉल कर रही थी। तभी उसका नंबर अभिमन्यु के पास गलती से लग गया। रॉन्ग नंबर लगने के बाद भी दोनों कॉल पर बातें करने लगे। फिर 1 जनवरी 2022 को आरा मिलने के लिए बुलाया था। एक दूसरे को दोनों डेट करने लगे थे। कई बार मिलना जुलना लगा रहता था। फिर अभिमन्यु को मिलने के लिए 29 जुलाई को राजगीर बुलाया। उसी दिन मेरा (शान्या) बर्थडे था। फिर हमदोनों ने राजगीर के एक मंदिर में शादी कर ली।

आधार कार्ड मांगने आरा आई थी तो मां से हुई हाथापाई

शान्या ने बताया कि उसके पिता उसकी मां के साथ नहीं रहते है। दोनों 6 सालों से अलग रहने लगे है। पहले हमारी शादी को लेकर मां राजी थी। मुझसे बोलती थी ठीक है। अब मुझे पीट रही है। मैं अपनी मां से आधार कार्ड मांगने आरा आई थी। लेकिन मां ने पुलिस बुलाया था। मुझे मारने भी लगी। अब बोल रही है मुझसे इनके (अभिमन्यु) साथ नहीं रहने देगी। पुलिस ने भी मुझे बोला (डांटा) है। लेकिन मैं इनके साथ ही रहना चाहती हूं। वहीं अभिमन्यु ने बताया कि शान्या अपना आधार कार्ड मांगने के लिए आरा अपनी मां के पास आई थी। तो हमदोनों को सदर अस्पताल में बुलाया गया था। यहां आने के बाद मां ने हाथापाई शुरू कर दिया। हम दोनों एक साथ रहना चाहते है।

घर का नाक कटवा दिया अब घर नहीं रख सकती

शान्या की मां ने पुलिस तो बुलाया था लेकिन दोनों को पुलिस के हवाले नहीं किया। बल्कि यह कहकर दोनों को जाने दिया है कि अब मैं अपनी बेटी को अपने साथ नहीं रख सकती। इसने घर का नाक कटवा दिया है। जिसके बाद पुलिस केस नहीं करके लड़की की मां ने दोनों को पटना जाने दे दिया। दरअसल शान्या ने पहली बार अभिमन्यु को मिलने के लिए 1 जनवरी 2022 को आरा बुलाया था। उसके बाद अपने बर्थडे वाले दिन 29 जुलाई को राजगीर बुलाया। जहां अभिमन्यु अपने दोस्त के साथ पहुंचा था। वहीं राजगीर में ही एक मंदिर में जाकर दोनों ने शादी कर ली थी। फिर दोनों पटना में ही रहते थे।