राँची के अपर हटिया में एक घर में गैस सिलेंडर ब्लास्ट हुआ,आठ लोग घायल

राँची।राजधानी राँची के जगरनाथपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को बड़ा हादसा हुआ।अपर हटिया के मुस्लिम बस्ती में गैस सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में करीब आठ लोग घायल हो गए है।वहीं, दो लोगों की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है।प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो घटना के बाद इलाके में अफरातफरी का माहौल बन गया और सभी लोग घबरा गए। मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंची तब जाकर स्थिति को कंट्रोल किया जा सका है और लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया

मिली जानकारी के अनुसार,इस हादसे में कुर्बान अंसारी नामक व्यक्ति का घर क्षतिग्रस्त हो गया है।साथ ही सभी घायल लोगों का इलाज अस्पताल में जारी है। अधिकतर लोग खतरे से बाहर बताए जा रहे है।घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड और जगन्नाथपुर थाने की पुलिस पहुंची और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। घायलों को स्थानीय लोगों ने ही अस्पताल पहुंचाया। अभी सभी इलाजरत घायल लोग डॉक्टर की निगरानी में है और उनकी स्थिति फिलहाल स्थिर बनी हुई है।

ब्लास्ट से पूरे घर को नुकसान हुआ है। बताया जा रहा है कि आग लगने की वजह से घर का अधिकतर सामान जलकर राख हो गया है।साथ ही बता दें कि ब्लास्ट होते ही पूरा आसमान काले धुएं से घिर गया और इलाके में डर का माहौल बन गया था।