गुमला:थाना से कुछ ही दूरी पर जेवर दुकानदार से बड़ी लूट,हथियार के बल पर अपराधियों ने करीब 1 किलो सोना और कैश लुटा…
गुमला।झारखण्ड के गुमला जिले के घाघरा थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर जाने-माने ज्वेलरी शॉप हरिओम गहना घर के संचालक शशांक सोनी से भीषण लूट हुई है। घटना सोमवार की देर शाम लगभग 7 बजे की है।बताया जा रहा है कि शशांक अपनी मां के साथ दुकान बंद करके ग्राहक का ऑर्डर किया हुआ और खुद का बेचने वाला ज्वेलरी के साथ साथ आज के बिक्री का कैश सभी स्कूटी के डिक्की में डालकर घर जा रहे थे।घर पहुंचने से लगभग 100 मीटर पहले पुटो रोड में तीन मोटरसाइकिल में छह लोग हथियार के साथ आए और शशांक के स्कूटी के आगे एक मोटरसाइकिल लगा दिया और हवाई फायरिंग करते हुए कहा सारा सामान निकाल कर दो नहीं तो गोली मार देंगे।
स्कूटी में धक्का देने के बाद शशांक और उसकी मां सड़क के किनारे गिर गए। जिसके बाद अपराधियों ने शशांक के कनपटी में हथियार सटाते हुए कहा समान निकालो नहीं तो गोली मार देंगे। इसके बाद उसकी मां ने शशांक को पकड़ा और कहा आप मेरे बेटे को ना मारे आपको जो भी लेना है ले ले।अपराधियों ने स्कूटी का चाबी लेते हुए डिक्की में रखे लगभग 1 किलो सोना और 50 हजार नगद लेकर फरार हो गया।
घटना की सूचना घाघरा थाना को दी गई जिसके बाद थाना की टीम घटनास्थल पहुंच सीसीटीवी के जरिए अपराधियों की पहचानी में लग गई है। वहीं कुछ टीम छापेमारी कर रही है।
बता दे की हरिओम गहना घर थाना के मुख्य द्वार पर है। जहां से दिन भर दुकानदारी करने के बाद शाम को दुकान बंद कर दुकानदार अपना घर आ रहा था। जिस जगह पर भीषण लूट हुई है वहां से थाना की दूरी महज 100 मीटर है। ग्रामीणों ने कहा कि इतनी बड़ी लूट आज तक पूरा जिला में नहीं हुई थी। यह काफी चिंता का विषय है थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर करोड़ से अधिक की लूट हथियार के बल पर अपराधियों ने किया है।पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

