पति-पत्नी में हुआ विवाद,पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला,आरोपी फरार…..

गुमला।झारखण्ड के गुमला जिले के पालकोट थाना क्षेत्र की बिलिंगबिरा पंचायत स्थित भौंराटोली गांव में गणेश सिंह (75 वर्ष) ने अपनी पत्नी मैना देवी (67 वर्ष) को कुल्हाड़ी से काटकर कर दी।बताया जाता है कि सिर पर कुल्हाड़ी से वार किया गया था जिससे उसकी जान चली गयी।घटना के पीछे पति-पत्नी की आपसी विवाद बताया जा रहा है।पत्नी की हत्या के बाद गणेश सिंह फरार है।इधर घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस गांव पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, गुमला भेज दिया। पुलिस के अनुसार, मैना देवी शुक्रवार की शाम पांच बजे बकरी चराकर घर लौटी थी।तभी पति गणेश सिंह से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।विवाद इतना बढ़ गया कि गणेश ने पत्नी मैना देवी को घर में रखे कुल्हाड़ी से सिर में वार कर दिया। आनन-फानन में परिजनों द्वारा घायल मैना देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल, गुमला में भरती कराया गया,जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी।