Ranchi:महिला से दुष्कर्म का प्रयास,लोअर बाजार थाना में प्राथमिकी दर्ज,पुलिस जांच में जुटी है

राँची के पुंदाग की रहने वाली 19 साल की एक महिला ने लोअर बाजार थाने में दुष्कर्म की कोशिश का मामला दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि स्कूटी देने के बहाने आरोपी समीर मुंडा ने उसे बुलाया। फिर जबरन उसे अपने गोद में उठा लिया। फिर उसके साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर आरोपी ने महिला पर जोरदार प्रहार भी किया। जिससे उससे नाक पर चोट आई। महिला ने पहले अपना इलाज कराया फिर थाने में आरोपी युवक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस मामला दर्ज कर छानबीन कर रही है।इधर जिस युवक पर आरोप लगा है उसका कहना है महिला ने स्कूटी गिरवी रखकर कुछ रुपये कर्ज ली थी।कर्ज का रुपया मांगने पर गलत आरोप लगा रही है।