राँची जिला के प्रत्येक प्रखंड के जन वितरण प्रणाली दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया

–प्रतिनियुक्त जांच पदाधिकारियों ने पांच-पांच पीडीएस दुकानों का किया औचक निरीक्षण

–विगत पांच माह में किये गये राशन वितरण केे संबंध में जांच

–सुबह 09ः00 बजे से ही पीडीएस दुकानों का किया गया औचक निरीक्षण

उपायुक्त,श्री राहुल कुमार सिन्हा निदेशानुसार राँची जिला के प्रत्येक प्रखंड के पाँच-पाँच जनवितरण प्रणाली दुकानों का आज दिनांक 10 मार्च 2023 को औचक निरीक्षण किया गया। जांच के लिए प्रतिनियुक्त 22 पदाधिकारियों ने अलग-अलग प्रखंडों में जनवितरण प्रणाली दुकानों की जांच की।

सुबह 9ः00 बजे से ही सभी जांच पदाधिकारियों ने संबंधित जन वितरण प्रणाली दुकानों में जा कर विगत पांच माह में किये गये राशन वितरण केे संबंध में जांच की। पदाधिकारियों ने लाभुकों से बात कर उनकी समस्या भी पूछा एवं डीलर से संबंधित शिकायत की जानकारी भी ली।

जांच पदाधिकारियों द्वारा स्टॉक एवं खाद्यान्न वितरण की भी जानकारी ली गयी। सभी जांच पदाधिकारियों द्वारा जांच संबंधी प्रतिवेदन भी समर्पित किया जायेगा।