Ranchi:चुटिया,पुंदाग और चान्हो थाना पुलिस ने एक महिला सहित पांच चोर को किया गिरफ्तार

राँची।राजधानी राँची में पुलिस ने अलग अलग थाना क्षेत्रों से एक महिला सहित पांच चोरों को गिरफ्तार किया है।राँची के चुटिया,चान्हो,पुंदाग थाना क्षेत्र से पांचों की गिरफ्तारी की गई है।पुंदाग ओपी क्षेत्र से चोरी करने के आरोप में एक महिला और एक पुरुष को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियो में आशा कच्छप और कृष्णा सिंह हैं।दोनों हरमू के विद्यानगर के रहने वाले हैं।पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पुंदाग के वैष्णोदेवी नगर स्थित एक नवनिर्मित मकान में घुस कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था।सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दोनों की पहचान हुई जिसके बाद पुलिस ने दोनो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया दोनों आरोपी दिन में कूड़ा उठाने के बहाने घरों की रेकी करते थे और रात में चोरी की घटना को अंजाम देते थे।इधर चान्हो थाना क्षेत्र से भी छिनतई के दो आरोपियो आशिफ खान और तनवीर खान को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने गढ़वा से राँची के चले एक ट्रक चालक से मोबाइल और पैसे लूट लिए थे।इस दौरान आरोपियो के द्वारा ट्रक चालक के साथ मारपीट भी की थी। गिरफ्तार दोनों आरोपी ऑटो भी चलाते थे और मौका मिलने पर ट्रक चालकों से लूटपाट भी किया करते थे।वहीं, चुटिया थाने की पुलिस ने मोबाइल चोरी के आरोप में एक चोर को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया हैमजेल जाने वाले आरोपी का नाम नेपाल मुंडा है।बताया कि आरोपी के पास से एक चोरी का एक मोबाइल बरामद हुआ है।आरोपी मोबाइल चोरी कर उसे इस्तेमाल भी कर रहा था। टेक्निकल टीम के द्वारा मिली सूचना के बाद नेपाल मुंडा को गिरफ्तार किया गया।चुटिया का रहने वाला है।