21वर्ष के प्रेमी को 42 वर्षीय प्रेमिका से करना पड़ा शादी,क्योंकि…..

झारखण्ड न्यूज,पटना

पटना।कभी कभी कभी पंचायतों के द्वारा ऐसा काम किया जाता है कि जो समाज के लिए ठीक नहीं है।इससे कई घटनाएं जन्म लेने की आशंकाएं बढ़ जाती है।अब ये मामला देखें जहां बिहार के खगड़िया जिले से एक मामला सामने आया है, जो चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां 21 वर्षीय युवक रवि की शादी 4 बच्चों की माँ मानती से पंचायत की उपस्थिति में हुई। शादी ऐसी थी जो यादगार बन गई।

मीडिया में चल रही खबर के अनुसार 42 वर्षीय विधवा मानती देवी जो कि चार बच्चों की माँ है उसका अपने ही गांव के 21 वर्षीय युवक रवि के साथ कई महीनों से प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा था।दोनों छुप-छुप कर मिलते थे और शारीरिक सम्बन्ध बनाते थे।दो दिन पहले रात में गांव के लोगों ने दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। फिर क्या था पंचायत के फरमान पर इन दोनों की जबरदस्ती शादी करवा दी गई। युवक को जबरदस्ती पकड़कर ग्रामीणों ने दरियापुर पंचायत के सरपंच शंभु सिंह और जोरावरपुरा पंचायत के सरपंच पंकज साह को बुलाया गया। इस दौरान वहां दोनों पक्षों के लोग उपस्थित हुए। साथ ही एक पंचनामा कागज बनाकर दर्जनों ग्रामीणों के समक्ष लड़के ने महिला की मांग में सिंदूर भर दिया।

यहाँ ये बताया गया कि युवक और महिला दो अलग-अलग जाति के हैं। महिला के पति की मृत्यु हो चुकी है। महिला के चार बेटे हैं। जिनमें से दो बेटे दादी के पास ही रहेंगे और दो छोटे बेटे को लेकर महिला की शादी के बाद विदाई कर दी गई।