बड़ा हादसा:दादी के श्राद्धकर्म में नदी में नहाने के दौरान पांच पौते की मौत,सभी का शव नदी से बाहर निकाला

सिवान।बिहार के सिवान जिले में एक ही परिवार के पांच लोगों की नदी में डूबने से मौत हो गई है।बताया जाता है कि गुरुवार को दादी की मौत के बाद पोते क्रियाकर्म में शामिल होने आए थे और नदी में घण्ट बांधने के लिए गए थे।उसी दौरान पांचों की डूबने से मौत हो गई घटना आंसाव थाना इलाके के कान्धपाकड़ झरही नदी की है।

बताया जा रहा है कि इस दर्दनाक घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। उनका रो-रोकर बुरा हाल है।मृतकों की पहचान श्रीराम साह के पुत्र 24 वर्षीय पुत्र अजय साह, 22 वर्षीय पुत्र विजय,16 वर्षीय पुत्र विशाल, जयचंद्र साह के 34 वर्षीय पुत्र रितेश कुमार और बलराम साह के 20 वर्षीय पुत्र विकास कुमार के रूप में हुई है।बताया जाता है कि ये सभी अशर्फी साह के पोते हैं और आपस में चचेरे भाई हैं।

बताया जाता है कानपाकड़ गांव निवासी अशर्फी साह की माँ का गुरुवार को देहांत हुआ था। जिनका आज प्रथम कर्म हेतु नहाने के लिए घर के सभी लोग झरही नदी पर गए हुए थे। जहां नदी में नहाने के दौरान दो लोगों का पैर फिसला,उन्हीं को बचाने के क्रम में तीन लोग नदी में घुसे और वो भी डूब गए।जिसके कारण 5 लोगों की मौत हो गई। सभी मृतक वृद्ध के रिश्ते में पोते थे।

इधर शवों को काफी मशक्कत के बाद नदी से बाहर निकाला जा सका।घटना के बाद से ही परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है।उनका रो-रोकर बुरा हाल है।इस बड़ी घटना के बाद आंसाव थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जांच कर रही है।।फिलहाल सभी शवों को नदी से बाहर निकाल लिया गया है। और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

मृतक के परिजनो के अनुसार सुबह में सब नदी में गया था,क्रियाक्रम के बाद नदी में नहाने लगा।दो युवक डूबने लगे।एक को बचाने गए युवक एक एक करके डूबने लगे। सभी एक ही परिवार के थे। सभी युवक पढ़ाई कर रहे थे।