पलामू:जमीन विवाद में राजद प्रदेश अध्यक्ष और जेएमएम नेता में भिड़ंत,गोलीबारी हुई जिसमें बाल बाल बचे राजद नेता…

पलामू।झारखण्ड ने पलामू जिले में जमीन विवाद में झामुमो नेता और राजद के प्रदेश अध्यक्ष के बीच भिड़ंत हुई है।जमीन विवाद को लेकर हुई भिड़ंत में गोली चली है।दोनों नेताओं और उनके परिवार के सदस्यों के बीच खूब मारपीट हुई है। हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के मेंहदीनगर पेट्रोल पंप के पास गोली चली।जिसमें राजद प्रदेश अध्यक्ष संजय कुमार यादव बाल-बाल बच गए हैं।बता दें कि झामुमो नेता वशिष्ठ सिंह उर्फ बबलू सिंह और उनके भाई गोली चलाने का आरोप लगाया जा रहा है. जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।वहीं राजद प्रदेश अध्यक्ष संजय यादव और उनके परिजन थाना पहुंचे हैं।

जेएमएम नेता ने संजय सिंह यादव पर लगाया आरोप

इधर जेएमएम नेता बबलू सिंह और उनके परिजनों का आरोप है कि हुसैनाबाद के पूर्व विधायक संजय सिंह यादव,उनके भाई और पुत्र के द्वारा बबलू सिंह समेत उनके परिवार के लोगों को घायल कर दिया गया। बबलू सिंह के सिर में गंभीर चोट आई है. उनका राँची में इलाज चल रहा है। बबलू सिंह के परिवार के एक अन्य सदस्य का हाथ फ्रैक्चर हो गया। पूर्व विधायक संजय यादव, विनय यादव और रवि यादव ने अपनी रिवाल्वर एवं राइफल से झामुमो नेता पर गोलीबारी की, जिसमें वे बाल बाल बचे।