पोल खुलने पर तीन बीवियों का पति फरार;पहली शादी गिरिडीह में की,फिर दूसरी दिल्ली में और तीसरी यूपी में शादी की,अब पुलिस खोज रही है

गिरिडीह।झारखण्ड के गिरिडीह में फिल्म किस किसको प्यार करूं की तर्ज पर एक व्यक्ति ने तीन शादियां कर ली है।ये मामला गिरिडीह के घोड़थम्भा में सामने आया है।ये व्यक्ति ने फिल्म की तर्ज पर ही असल जिंदगी में तीन शादियां कर ली। आखिरकार इस खेल का खुलासा हो गया। अब आरोपी युवक फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बताया जा रहा है कि घोड़थम्भा ओपी के मरपोका के एक युवक ने असल जिंदगी में तीन शादियां कर रखी थीं। पहली पत्नी गिरिडीह जिले के मरपोका गांव की है। दूसरी पत्नी रजनी भी मूल रूप से गिरिडीह की रहने वाली थी। वह लंबे समय से दिल्ली में रह रही थी। तीसरी पत्नी उत्तर प्रदेश की है, वह भी दिल्ली में ही रहती है।

मामले का खुलासा तब हुआ जब दूसरी पत्नी ने फोन पर तीसरी पत्नी की बातचीत का ऑडियो सुन लिया। इसके बाद युवक फरार हो गया। दूसरी पत्नी रजनी पति को खोजते हुए अपने ससुराल घोड़थम्भा के मरपोका गांव पहुंची। यहां पहुंचने पर पता चला कि यहां भी उसकी एक पत्नी बसंती देवी है। बसंती के दो बेटे और एक बेटी है। जिसमें बड़े बेटे सुमन कुमार शर्मा की शादी हो चुकी है।

बताया जा रहा है कि महिलाओं को धोखे में रखकर विवाह करने वाले व्यक्ति का नाम सिकंदर कुमार विश्वकर्मा है। पिता का नाम परमेश्वर विश्वकर्मा है। सिकंदर कुमार विश्वकर्मा पहली पत्नी

बताया जाता है कि सिकंदर पिछले 15 सालों से दिल्ली में रहता है। दिल्ली के अनंत राज कंपनी में वह काम करता था। रजनी भी वहीं काम करती थी। इसी बीच खुद को अविवाहित बताकर सिकंदर ने रजनी को प्रेम जाल में फंसाया और 1 जुलाई 2014 को उससे शादी कर ली। इसके बाद दोनों पति-पत्नी के तौर पर रहने लगे। दूसरी शादी के 6 साल बाद सिकंदर ने 2020 में यूपी की रहने वाली अंजली ढाका को भी प्रेम जाल में फंसाया। अंजली भी दिल्ली में रहती है।
दिल्ली में दोनों को एक-एक कर समय देता था

ऐसे खुला राज:
सिकंदर ने फिल्म की तर्ज पर दिल्ली में दोनों पत्नियों को रोटेशन के आधार पर समय देता रहा। एक पत्नी को दिन में समय देता था, तो दूसरी को रात में। लेकिन संयोगवश एक दिन सिकंदर का मोबाइल रजनी के पास ही छूट गया। इसी दौरान तीसरी पत्नी अंजली से बातचीत की सारी रिकॉर्डिंग सामने आ गई। इसके बाद दूसरी पत्नी जब मरकोपा गांव पहुंची तो पता चला कि यहां सिकंदर की पहली पत्नी रहती है। दूसरी पत्नी के साथ आरोपी

दूसरी पत्नी भी गिरिडीह के बोड़ो की है रहने वाली
रजनी मूल रूप से गिरिडीह जिले के बोड़ो की ही रहने वाली है। रजनी मरपोका पहुंची और जमकर हंगामा किया। रजनी ने बताया कि इस मामले को लेकर उसने सिकंदर के खिलाफ दिल्ली के नोएडा फेस टू थाना में धोखाधड़ी कर शादी करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। वह उसकी तलाश में आई थी। यहां पहुंचने पर नई कहानी पता चली।