चतरा:मुंडन संस्कार में गया था युवक,तालाब में नहाने के दौरान डूबने से मौत

चतरा।झारखण्ड के चतरा जिले में मुंडन संस्कार में कौलेश्वरी आया युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई।ये घटना आज सोमवार की सुबह की है। मृतक युवक 18 वर्षीय दयानंद कुमार हंटरगंज थाना क्षेत्र के कोबना गांव निवासी योगेंद्र महतो का पुत्र था।वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पर्वत पर अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। युवक का शव तालाब से निकाल कर पर्वत से नीचे लाया गया।सूचना पर पहुँची ने पुलिस शव को अपने कब्जा में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

मिली जानकारी के अनुसार युवक अपने चचेरे भाई कुंदन कुमार के पुत्र एवं पुत्री का मुंडन संस्कार में कौलेश्वरी पर्वत गया था। सुबह में गाजेबाजे के साथ परिवार के सभी लोग पर्वत पर पहुंचे थे। सुबह करीब आठ बजे स्नान करने के लिए युवक पर्वत पर स्थित शिव मंदिर के समीप तालाब में नहाने गया था। पैर फिसल जाने के कारण गहरा पानी में चला गया। तालाब के पास मौजूद लोगों ने जब युवक को बाहर नहीं निकालता देखा, तब जाकर शोर मचाया। आसपास मौजूद लोगों ने तालाब में कूदकर खोजबीन करने लगे। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद युवक को तालाब में ढूंढ पाए। हालांकि युवक की मौत हो चुकी थी।घटना की जानकारी तुरंत वशिष्ठ नगर थाना को दी गई।पुलिस दंतार गांव के समीप पहुंच कर शव आने का इंतजार करते रहे। लेकिन मृतक के परिजनों ने अपना घर कोबना लाने के लिए हटवरिया के रास्ते उतर गए। चूंकि कौलेश्वरी उक्त थाना क्षेत्र में पड़ता है। जबकि मृतक का घर हंटरगज थाना में है। दोनों थाना के थाना प्रभारी सक्रिय होकर शव को पोस्टमार्टम कराने के लिए सदर अस्पताल भेजवाया।