लातेहार:मुखिया से अवैध सम्बन्ध के शक में युवक की हुई थी पीट पीटकर हत्या,पुलिस ने खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी मुखिया पति सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा

लातेहार।झारखण्ड के लातेहार जिले के हेरहंज में हुई युवक की हत्या का मामला पुलिस ने सुलझा ली है। हेरहंज थाना क्षेत्र के हेसातु में गत 10 फरवरी को हुए दिनेश सिंह उर्फ़ दीनू की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी मुखिया पति समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बताया गया कि पुलिस जांच में पता चला है कि अवैध संबंध के शक में इस घटना को अंजाम दिया गया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल की गई 3 लाठियां बरामद कर ली हैं।गिरफ्तार आरोपियों में मुखिया पति सोहराय सिंह पिता नन्हकू सिंह, दशरथ सिंह पिता जलजीत सिंह, सूर्यदेव सिंह पिता वृक्ष सिंह, राजकुमार सिंह पिता लखन सिंह शामिल है। इस सम्बंध में घटना की जानकारी देते हुए बालूमाथ एसडीपीओ अजीत कुमार ने बताया कि सोहराय सिंह को शक था कि हेसातु गांव में घरजमाई दिनेश सिंह का उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध है। इस आरोप में युवक की पिटाई की गई थी। इससे उनकी मौत हो गई थी। मौत के बाद युवक की पत्नी सुरजमनी देवी ने लिखित आवेदन देकर मामला दर्ज कराया था।इसमें हेसातु गांव के मुखिया पति सोहराय सिंह, पिता नन्क, सिंह, सुरजदेव सिंह, पिता वृक्ष सिंह, संतोष सिंह पिता मीठू सिंह, बिहारी सिंह, पिता गोला सिंह, वर सिंह पिता झगडू सिंह, रामपृत सिंह पिता करम सिंह, दशरथ सिंह, पिता जलजीत सिंह, रामनाथ सिंह, पिता गुजर सिंह, राजकुमार सिंह पिता लखन सिंह, रामदास सिंह, पिता ननकू सिंह को आरोपी बनाया गया था। उन्होंने बताया कि इस मामले में पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित टीम ने त्वरिता कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी मुखिया पति समेत चार लोगों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। दूसरे आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सघन छापामारी अभियान चला रही है।