Ranchi:माता के दरबार पहुँचे एमएस धोनी,पूजा-अर्चना की,सेल्फी लेने के लिए प्रसंशकों को भीड़ जुट गई

राँची।क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी सोमवार को माता के दरबार में पहुंचे। उन्होंने जिले के तमाड़ स्थित देवड़ी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुजारी ने बताया देवड़ी माता पर महेंद्र सिंह धोनी की अपार आस्था है। कोरोना महामारी के कारण वह लंबे समय तक पूजा-अर्चना के लिए नहीं आ सके थे। सोमवार को वह अपने दोस्त के साथ पूजा के लिए पहुंचे।

बताया कि महेंद्र सिंह धोनी ने करीब 15 मिनट तक देवड़ी मंदिर में पूजा अर्चना की। इस दौरान मंदिर के पुजारी ने आरती कराई। महेंद्र सिंह धोनी को देखने के लिए मंदिर में लोगों की भारी भीड़ लग गई। लोग महेंद्र सिंह के साथ पूजा-अर्चना करते हुए तस्वीरें लेने के लिए उमड़ पड़े। सुरक्षा में लगे पुलिस के जवानों को लोगों को नियंत्रित करने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी।

हर बार की तरफ इस बार भी IPL में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने अधिकतर खिलाड़ियों को वापस खरीद लिया है। ऑक्शन में टीम अक्सर अपने रवैये को लेकर आलोचना झेलती नजर आई है लेकिन हर बार की तरह अपने आलोचकों को धोनी गलत साबित करते रहे हैं।

महेंद्र सिंह धोनी के पहुँचने से सुरक्षा का खास इंतजाम किया गया था।बुंडू एसडीपीओ अजय कुमार खुद मौजूद थे।